-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर:
कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने 19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
नई कीमतों के अनुसार, 19 KG कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम पहले ₹1,723.00 था, जो अब घटकर ₹1,539.50 हो गया है। यानी प्रति सिलेंडर ₹183.50 की बचत होगी। वहीं 5 KG FTL LPG सिलेंडर की कीमत भी ₹542.00 से घटकर ₹529.00 हो गई है।
इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग सर्विस, फूड बिजनेस, ढाबे, कैफे और छोटे कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा। ईंधन खर्च कम होने से व्यापारियों के संचालन खर्च में कमी आने की उम्मीद है।
हालांकि, 14.2 KG घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं बताया गया है। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए यह फैसला महंगाई के बीच बड़ी राहत माना जा रहा है।