“Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
"With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
The Less Competent should not judge the More Competent.
“If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
“You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!
दिव्या यात्री पर विशेष ध्यान रेलवे स्टेशन पर ।
Share News:
Good Morning Nagpur
दिव्यांगजन यात्रियों के लिए साइनेज की सुविधा*
दिव्यांगजन यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रामटेक स्टेशन पर दिव्यांगजन अनुकूल साइनेज उपलब्ध कराए गए हैं। इन साइनेज के माध्यम से स्टेशन परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं उनके मार्ग की जानकारी यात्रियों को आसानी से प्राप्त हो सकेगी।
साइनेज में दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं, रैंप, व्हीलचेयर मार्ग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, दिव्यांगजन शौचालय तथा अन्य आवश्यक यात्री सुविधाओं की दिशा एवं स्थान दर्शाने वाले संकेत शामिल हैं। स्पष्ट दिशा-सूचक संकेत यात्रियों को संबंधित सुविधाओं तक पहुंचने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
साइनेज में प्रचलित दिव्यांगजन एवं व्हीलचेयर संबंधी प्रतीकों का उपयोग किया गया है, जिससे भाषा की बाधा के बिना संकेतों को समझना आसान हो। इसका उद्देश्य दिव्यांग यात्रियों को स्टेशन परिसर में अधिक स्वतंत्रता के साथ आवागमन करने में सहायता प्रदान करना तथा उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को बढ़ाना है।
इस अवसर पर नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय रेल सभी यात्रियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व रखने वाले रामटेक जैसे स्टेशन पर दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाओं का विकास यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ समावेशी एवं सुगम रेल व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने यह भी कहा कि नागपुर मंडल द्वारा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के साथ दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की आवश्यकताओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
रामटेक स्टेशन पर की गई यह पहल न केवल दिव्यांगजन यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक सहज बनाएगी, बल्कि ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रामटेक आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी स्टेशन पर बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित करने में सहायक होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा सभी यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित एवं समावेशी रेल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।