-
--
Good Morning Nagpur
यवतमाल जिले की रालेगांव तहसील के भांब गांव में कर्ज से परेशान 49 वर्षीय किसान राजू बापुराव चुडके ने कथित तौर पर जहर खा लिया। किसान को उम्मीद थी कि बैंक का कर्ज बकाया होने के कारण उसका नाम कर्जमाफी सूची में शामिल होगा, लेकिन रालेगांव स्थित जिला बैंक शाखा में सूची देखने पर नाम नहीं मिला।
इससे निराश होकर किसान ने शनिवार रात करीब 10 बजे घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र के किसानों में चिंता तथा नाराजगी का माहौल है।