-
--
नागपुर के कामठी क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से डकैती की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। जोन-5 अपराध शाखा ने घोरपड़ इलाके में कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने से पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से एक बिल्डर के घर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा।
आरोपियों के पास से करीब ₹4,82,700 मूल्य का सामान जब्त किया गया है। बरामद सामग्री में 3 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा, 5 मोबाइल फोन, 2 चॉपर, लोहे की रॉड और मिर्च पाउडर शामिल हैं।
कामठी (नवीन) पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 310(4) और 310(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपायुक्त अक्षय शिंदे के मार्गदर्शन में की जा रही है।
पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक लिया गया।