-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर: धम्म चक्र प्रवर्तन दिन के अवसर पर संभावित भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने 19 और 20 अक्टूबर को नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था करने की तैयारी की है। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर कार पार्किंग बंद रहेगी और प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी।
नागपुर स्टेशन के पूर्वी हिस्से में संत्रा मार्केट के पास और अजनी स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। यहां बैठने, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा, 'May I Help You' बूथ, मेडिकल सहायता और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल, सफाई कर्मचारी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना जांच लें, अतिरिक्त समय लेकर आएं और सुरक्षा कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।