-
--
नागपुर के शंकरदरा क्षेत्र निवासी सुमित महादेव मानकर (32) की नागद्वार यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुमित दर्शन के लिए नागद्वार यात्रा पर निकले थे।
रविवार को यात्रा के दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ और कुछ ही देर में उनकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
सुमित नागपुर के शंकरदरा स्थित ओम नगर परिसर के निवासी थे। वे शनिवार को अपने दोस्तों और एक दोस्त के परिवार के साथ चारपहिया वाहन से यात्रा के लिए रवाना हुए थे।
इस अचानक हुई घटना से उनके परिवार, मित्रों और परिचितों में शोक का माहौल है। धार्मिक यात्रा के दौरान हुई इस दुखद घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।