-
--
नागपुर महानगरपालिका (NMC) ने शहर में कथित नकली डॉक्टरों और बिना वैध अनुमति चिकित्सा सेवाएं देने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के सभी 10 नगर क्षेत्रों में विशेष टीमें क्लिनिक और चिकित्सा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।
जांच के दौरान फर्जी डिग्री या अपात्र योग्यता के आधार पर प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों, बिना आवश्यक अनुमति क्लिनिक संचालित करने वाले व्यक्तियों तथा संदिग्ध या गैरकानूनी चिकित्सा सेवाएं देने वाले केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और आवश्यकतानुसार मामला भी दर्ज किया जा सकता है।
NMC ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी डॉक्टर से इलाज कराने से पहले उसकी शैक्षणिक योग्यता और वैध पंजीकरण की पुष्टि जरूर करें। सही और अधिकृत चिकित्सक से इलाज कराना स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।