-
--
नागपुर महानगरपालिका शहर के सभी 10 जोन में नालों, क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों और जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण करेगी। स्वास्थ्य समिति ने अधिकारियों को संवेदनशील तथा बाढ़ प्रभावित स्थानों की पहचान कर कमजोर हिस्सों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश के दौरान जलभराव, नाला दीवार गिरने और अन्य दुर्घटनाओं के खतरे को कम करने के उद्देश्य से यह सर्वे किया जाएगा। क्षतिग्रस्त नाला दीवारों की मरम्मत और मजबूतीकरण के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विधायकों से फंड की मांग की जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य बारिश के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते रोकना है। सर्वे पूरा होने के बाद प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत तथा सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाने की योजना है।