-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर में ऊंची इमारतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन हाईराइज बिल्डिंग में आग या आपातकालीन रेस्क्यू के लिए खरीदा गया आधुनिक फायर प्लेटफॉर्म अब भी सड़कों पर नहीं उतर पाया है। करीब ₹20 करोड़ की लागत से खरीदा गया 70 मीटर हाईलिफ्ट फायर प्लेटफॉर्म पिछले 8 महीनों से मंजूरी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अटका हुआ बताया जा रहा है।
इस वाहन का उपयोग ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन और आग पर काबू पाने के लिए किया जाना था। लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण यह वाहन अभी तक सेवा में शामिल नहीं हो पाया है।
शहर में बढ़ती हाईराइज इमारतों के बीच इस देरी ने नागपुर की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों का सवाल है कि इतना बड़ा निवेश होने के बाद भी यह जरूरी रेस्क्यू वाहन कब तक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा?