-
--
दपूमरे,नागपुर मंडल :स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में विभिन्न रेलवे विद्यालयों एवं रेलवे कॉलोनियों में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है।मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती श्वेता एच.के. छोरिया के नेतृत्व में 09 से 17 अगस्त 2026 तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।