Daily Wisdom Drop
  • Everyone has bad days, Don’t give up. Pause, rest, reset, restart, but never quit. Always pick yourself up & keep going.
  • Never compromise your principles even if it leads to difficulties in the short term.

आयोध मे बच्ची बची ।

Share News:
आयोध मे बच्ची बची । Good Morning Nagpur

 

अयोध्या में सनसनीखेज वारदात: राम मंदिर दर्शन करने आई 5 वर्षीय मासूम से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार रेलवे स्टेशन पर सोते समय बच्ची को उठा ले गया था युवक, परिजनों की सतर्कता से बची जान

अयोध्या (उत्तर प्रदेश): धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। अपने माता-पिता के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने पहुंची एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर छेड़छाड़ और बर्बरता का मामला प्रकाश में आया है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोते समय बच्ची का अपहरण कर की बर्बरता

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ अयोध्या आई हुई थी। रात के समय पूरा परिवार अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सोया हुआ था। इसी दौरान घात लगाए बैठे एक युवक ने सोते समय मासूम बच्ची को चुपके से उठा लिया।

आरोपी बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें (छेड़छाड़) करने लगा। इस दौरान आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम बच्ची के होंठ और नाक पर दांतों से बुरी तरह काट लिया, जिससे बच्ची लहूलुहान हो गई।

परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ा गया आरोपी

बच्ची के अचानक गायब होने और उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजनों की आंख खुल गई। परिजनों ने तुरंत तलाश शुरू की और मौके पर पहुंचकर बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दी गई।

आरोपी 'प्रीतम' गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी (GRP) ने तुरंत जाल बिछाया और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रीतम है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो (POSCO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मासूम बच्ची को चिकित्सीय उपचार के लिए भेज दिया गया है।

 

ADVERTISEMENT