-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के वर्धा रोड इलाके में रेडिसन ब्लू होटल के पास एक सुनसान स्थान पर पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 5 बजे टहलने निकले लोगों ने जली हुई लाश देखी और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद वहां मानव शव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रताप नगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
शव बुरी तरह जल चुका होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान करना मुश्किल बताया जा रहा है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव पुरुष का है या महिला का। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और उपलब्ध सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि मामला हत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है।
घटना के बाद इलाके में पुलिस की जांच जारी है और पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।