Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

भागचंदानी का प्रेस कॉन्फ़्रेंस मे बड़ा ख़ुलासा ।

Share News:
भागचंदानी का प्रेस कॉन्फ़्रेंस मे बड़ा ख़ुलासा । Good Morning Nagpur

 

पुलिस विभाग के तीन कर्मचारी निकले 'घर के भेदी'! पत्रकार तक पहुंचाते थे अंदर की खुफिया जानकारी!

नागपुर, 18 मई 2026: नागपुर विगत दिनों सुनील हजारी दैनिक भास्कर का पत्रकार रंगे हाथों पकड़ा था और महीनों जेल मे बिताए और आज वो औरंगाबाद के संस्करण में अब भी कार्यरथ है याने भास्कर ख़ुद ब्लैकमेलर को पाल रहा है । ऐसी ही एक मामला नागपुर के प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पत्र 'समाचार' में क्राइम बीट संभालने वाले वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी पर पत्रकारिता की आड़ में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। 'WHE THE PEOPLE' संस्था के ट्रस्टी प्रमोद भागचंदानी ने आज पत्रकार भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन (प्रेस कॉन्फ्रेंस) में मांग की है कि केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियां जोशी के वाठोडा स्थित आलीशान बंगले, नैनीताल की संपत्तियों, नागपुर में कृषि भूमि सहित कई फ्लैटों और भूखंडों की उच्च स्तरीय जांच करें।

भागचंदानी ने आरोप लगाया कि यह पत्रकार रंगदारी (उगाही) के जरिए मोटी रकम कमाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों के नामों का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने मांग की कि जगदीश जोशी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भ्रष्टाचार के पैसे से खरीदी गई उनकी पूरी संपत्ति और परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में जमा राशि को तुरंत जब्त किया जाए।

30 साल में फर्श से अर्श तक का सफर!

प्रमोद भागचंदानी ने बताया कि जगदीश जोशी पिछले 20 वर्षों से 'समाचार में अपराध संवाददाता (क्राइम रिपोर्टर) के रूप में कार्यरत हैं। मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले जोशी पिछले 30 वर्षों से सपरिवार नागपुर में रह रहे हैं। उनके पिता पहले इतवारी इलाके में चाय की दुकान चलाते थे, लेकिन पिछले 15 वर्षों से जोशी वाठोडा स्थित एक बेहद आलीशान बंगले में रह रहे हैं। भागचंदानी ने कहा कि एक पत्रकार की यह आर्थिक छलांग समझ से परे और संदेहास्पद है।

"मेरी जानकारी के अनुसार, लोकमत समाचार में एक क्राइम रिपोर्टर के रूप में उनका मासिक वेतन 40 से 50 हजार रुपये के बीच होना चाहिए, और वर्तमान में उनका सालाना पैकेज लगभग 6 लाख रुपये होगा। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने नागपुर के प्रमुख स्थानों पर 3-4 फ्लैट और 2-3 प्लॉट खरीदे हैं। नैनीताल में एक होटल और रेस्तरां भी शुरू किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने भाई के लिए लोकमत बिल्डिंग में एक मोबाइल की दुकान खरीदी है। जोशी के पास नागपुर में कृषि भूमि भी है, लेकिन आयकर रिटर्न (Income Tax Balance Sheet) में इनमें से किसी भी संपत्ति का कोई जिक्र नहीं है।"
ये जानकारी भागचंदानी मे प्रेस कॉन्फ़्रेंस दी,