-
--
चेन्नई/नागपुर: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीतिक पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) तमिलनाडु में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। चुनाव परिणामों के रुझान बता रहे हैं कि जनता ने विजय के लोकलुभावन वादों पर मुहर लगा दी है।
पार्टी के मेनिफेस्टो में किए गए वे 8 प्रमुख वादे, जो गेम चेंजर साबित हुए:
• महिलाओं को आर्थिक मदद: हर महिला को ₹2,500 प्रति माह की सहायता राशि।
• किसानों के लिए राहत: छोटे किसानों के लिए पूर्ण फसल ऋण माफी का वादा।
• पेंशन में बढ़ोतरी: बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए ₹3,000 मासिक भत्ता।
• शादी के लिए स्वर्ण सहायता: बहन-बेटियों की शादी के लिए सरकार की ओर से 8 ग्राम सोना।
• मुफ्त बिजली और पानी: 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और पाइप से स्वच्छ पानी की सप्लाई।
• फ्री गैस सिलेंडर: हर परिवार को साल में 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का वादा।
• ब्याज मुक्त ऋण: महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण।
• बेरोजगारी भत्ता: ग्रेजुएट पास युवाओं को ₹4,000 और डिप्लोमा धारकों को ₹2,500 मासिक भत्ता।
अभिनेता से राजनेता बने विजय के इन वादों ने खास तौर पर मध्यम और निम्न आय वर्ग के मतदाताओं को प्रभावित किया है। तमिलनाडु की राजनीति में इस बार का यह मुकाबला काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुँच गया है।
रिपोर्ट: गुड मॉर्निंग नागपुर न्यूज़ डेस्क