Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

बीजेपी एमएलए जुलसी पुतला दहन करते ।

Share News:
बीजेपी एमएलए जुलसी पुतला दहन करते । Good Morning Nagpur

 पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा, राहुल गांधी का पुतला जलाते समय महिला विधायक झुलसीं

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ विपक्षी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाते समय बीजेपी की एक वरिष्ठ महिला विधायक हादसे का शिकार हो गईं।

कैसे हुआ हादसा?

बीजेपी द्वारा आयोजित 'महिला जनाक्रोश मार्च' के दौरान कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के पास विपक्षी नेताओं का पुतला फूंक रहे थे। जैसे ही विधायक अनुपमा जायसवाल ने पुतले को आग लगाने की कोशिश की, उसमें अचानक एक धमाका हुआ और आग की लपटें सीधे उनके चेहरे की तरफ आ गईं।

अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू पाया और विधायक को जिला अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, विधायक का चेहरा और बाल मामूली रूप से झुलस गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विपक्ष का तंज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "आग लगाने वाले सावधानी बरतें, आग लगाने वाली महिला के इलाज का प्रबंध होना चाहिए।"

 

ADVERTISEMENT