-
--
गोंदिया स्टेशन में चलाया गया "नाकाबंदी टिकट जांच अभियान"
249 मामलों में 1 लाख 45 हजार 575 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नागपुर मंडल :- 11 अगस्त 2026 टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा एवं बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की रोकथाम तथा स्टेशनों में यात्रियों को रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरबिंद कुमार साव के नेतृत्व में गोंदिया स्टेशन में दिनांक 10 अगस्त 2026 को नाकाबंदी टिकट जाँच अभियान चलाया गया।