-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के हिंगा MIDC औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे संचालित होने वाले फूड स्टॉल्स की स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चिंता सामने आई है। रोजाना हजारों औद्योगिक कर्मचारी इन स्टॉल्स से खाना-पीना करते हैं, ऐसे में खाद्य पदार्थों की साफ-सफाई, पीने के पानी, कचरा प्रबंधन और ड्रेनेज जैसी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। MIA ने FDA, NMC, MIDC सहित संबंधित विभागों से संयुक्त निरीक्षण कर इन फूड स्टॉल्स की स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों की जांच करने की मांग की है। साथ ही, कर्मचारियों और खाद्य विक्रेताओं के लिए बेहतर हैंड-वॉशिंग, स्वच्छ पानी और कचरा प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। संगठन का कहना है कि सुरक्षित और स्वच्छ भोजन की व्यवस्था औद्योगिक कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ-साथ क्षेत्र की उत्पादकता के लिए भी बेहद जरूरी है।