-
--
Good Morning Nagpur
अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला यात्री के पर्स से ₹22.57 लाख के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना अजनी रेलवे स्टेशन से जुड़ी बताई जा रही है, जहां ट्रेन में चढ़ने की तैयारी के दौरान महिला यात्री के पर्स से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए।
नागपुर GRP ने मामले की जांच करते हुए रामेश्वरी गैंग से जुड़ी एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब ₹7.10 लाख कीमत के गहने बरामद किए गए हैं। वहीं, इस मामले में शामिल दो अन्य महिला आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस अब रेलवे स्टेशन, ट्रेन और संदिग्धों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई को नागपुर GRP की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि हाईप्रोफाइल ट्रेन में हुई चोरी ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।