Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

कन्हान में युवती की मौत की गुत्थी सुलझी, हत्या का मामला दर्ज मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share News:
कन्हान में युवती की मौत की गुत्थी सुलझी, हत्या का मामला दर्ज मुख्य आरोपी गिरफ्तार Good Morning Nagpur

कन्हान क्षेत्र में 29 वर्षीय अश्विनी उर्फ आशी डे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना 3 अगस्त की मध्यरात्रि कन्हान नदी के पुराने पुल पर हुई थी। प्रारंभिक साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया।

मामले के मुख्य आरोपी आशीष उर्फ मोनू किशोर मनपिया को नागपुर शहर के ऑटोमोबाइल चौक क्षेत्र से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 11 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि युवती नदी में किन परिस्थितियों में गिरी और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की संभावित भूमिका, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों के बीच संबंधों की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ और जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।