“Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
"With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
The Less Competent should not judge the More Competent.
“If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
“You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!
नागपुर के 6 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय सम्मान
Share News:
Good Morning Nagpur
नागपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर पुलिस के 6 पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में पीआई पियूष वी. संसारे, एपीआई मनोज पी. ठाकरे, पीएसआई हितेश जामनिक, पीएसआई रविकांत मेश्राम, पीएसआई सुनील पी. काले और पीएसआई अरुण क्षीरसागर शामिल हैं।
इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान की हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलना न केवल उनके लिए बल्कि नागपुर पुलिस विभाग के लिए भी गर्व और सम्मान का विषय है।
स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सेवा में समर्पित पुलिसकर्मियों के साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा को सलाम किया गया।