-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के बेलतरोड़ी क्षेत्र में कथित तौर पर पुरानी रजिस्ट्री में फोटो बदलकर प्लॉट पर फर्जी दावा करने का मामला सामने आया है। अमरावती निवासी सुनंदा महेंद्र गायकवाड़ (55) की शिकायत पर बेलतरोड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, सुनंदा गायकवाड़ के दिवंगत पति महेंद्र बापूराव गायकवाड़ ने वर्ष 2004 में मौजा बेलतरोड़ी में एक प्लॉट खरीदा था। 7 जनवरी 2014 को उनके निधन के बाद संपत्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर परिवार ने उपनिबंधक कार्यालय से रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति प्राप्त की।
आरोप है कि इसी पुरानी रजिस्ट्री में फोटो बदलकर प्लॉट पर फर्जी स्वामित्व का दावा किया गया। मामला तब सामने आया जब राजू मोतीरामजी बोरकर की ओर से प्लॉट खरीदने का दावा किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की है।
प्रकरण में नीलेश मधुकर चौधरी तथा अन्य व्यक्तियों की कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दस्तावेजों में कथित बदलाव किस प्रकार किया गया और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।