-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद की।
पुलिस के अनुसार छापेमारी में 165 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया गया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत और उससे जुड़े खरीद-बिक्री नेटवर्क की जांच की जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इसके तार किन लोगों से जुड़े हैं।
पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।