-
--
नागपुर पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए विशेष अभियान चलाकर फुटपाथ, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले 60 बेघर और जरूरतमंद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुंचाया।
यह पहल सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की एक सराहनीय कोशिश भी है।
यदि आपको आसपास कोई बेघर या सहायता की जरूरत वाला व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके।