Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह:ND की रिपोर्ट

Share News:
प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह:ND की रिपोर्ट Good Morning Nagpur

 

NCRB  Report: भारत में 'प्रेम प्रसंग' बना हत्या की बड़ी वजह, आंकड़ों में बिहार और यूपी सबसे आगे

नई दिल्ली / नागपुर: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की 'क्राइम इन इंडिया ' की ताजा रिपोर्ट ने रिश्तों के पीछे छिपे अपराध के खौफनाक चेहरे को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में देशभर में 1,391 हत्याएं केवल 'प्रेम प्रसंग' (Love Affairs) के कारण हुई हैं।

बिहार और यूपी में सबसे ज्यादा मामले

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, प्रेम संबंधों को लेकर होने वाली हत्याओं के मामले में बिहार पूरे देश में शीर्ष पर है। बिहार में इस कारण 240 लोगों की जान गई। वहीं, देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश 229 हत्याओं के साथ दूसरे स्थान पर है।

शीर्ष 10 राज्यों की सूची (हत्याओं की संख्या):
 

मेट्रो शहरों का हाल

बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के कारण होने वाली हत्याओं में महानगरों की सूची में सबसे ऊपर है। दिल्ली में प्रेम प्रसंग के चलते 11 हत्याएं दर्ज की गईं। वहीं, नागपुर में भी अपराध के विभिन्न श्रेणियों में आंकड़े चिंताजनक रहे हैं, विशेषकर संपत्ति और पैसों के विवाद से जुड़ी हत्याओं में नागपुर का स्थान महानगरों में दूसरे नंबर पर रहा।

कुल अपराध में गिरावट, पर चुनौतियां बरकरार

NCRB की रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि देश में कुल हत्या के मामलों में पिछले वर्ष के मुकाबले 2.4% की मामूली गिरावट आई है। 2024 में कुल 27,049 हत्याएं दर्ज की गईं, जिनमें 'विवाद' (Disputes) हत्या का सबसे बड़ा कारण रहा, जिसके बाद 'पुरानी रंजिश' और फिर 'प्रेम प्रसंग' का स्थान आता है।

 

• महाराष्ट्र में प्रेम प्रसंग ने ली 136 जानें, NCRB की चौंकाने वाली रिपोर्ट।