Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी मधुपुर नेताजी

Share News:
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस  इतवारी मधुपुर नेताजी Good Morning Nagpur

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन अतिरिक्त परिचालन

  नागपुर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए अब यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस निर्णय के तहत ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

*विवरण इस प्रकार है -* 

ट्रेन संख्या 08895 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी–मधुपुर वर्तमान में प्रत्येक शनिवार को दिनांक 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों में चल रही है। अब इसके अतिरिक्त 18 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को भी इसका परिचालन किया जाएगा। इस प्रकार ट्रेन संख्या 08895 के कुल 07 फेरे होंगे।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08896 मधुपुर– नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी वर्तमान में प्रत्येक रविवार को दिनांक 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों में चल रही है। अब इसके अतिरिक्त 19 अगस्त एवं 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को भी इसका परिचालन किया जाएगा। इस प्रकार ट्रेन संख्या 08896 के कुल 07 फेरे होंगे।
इस ट्रेन के ठहराव, समय एवं अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।
कोच संरचना – इस ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान एवं 04 तृतीय वातानुकूलित कोच शामिल हैं।
यात्रियों से आग्रह है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।