-
--
विदर्भ में 29 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने नागपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। बढ़ती गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन और मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील है कि वे मौसम से जुड़ी आधिकारिक अपडेट्स पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें।