-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के संविधान चौक पर बुधवार देर रात तक जारी प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। प्रदर्शन की अनुमति शाम 7 बजे तक दी गई थी, लेकिन आंदोलनकारी रात लगभग 11 बजे तक मौके पर डटे रहे।
पुलिस के अनुसार, आयोजकों और प्रदर्शनकारियों से कई बार शांतिपूर्वक स्थान खाली करने की अपील की गई। निर्देशों का पालन नहीं होने पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के लिए निर्धारित नियमों और समय-सीमा का पालन करना भी आवश्यक है।