Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

सिताबर्डी फ्लाईओवर पर चेन स्नैचिंग महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Share News:
सिताबर्डी फ्लाईओवर पर चेन स्नैचिंग महिला के गले से सोने की चेन झपटी Good Morning Nagpur

गुरुवार रात करीब 8:15 बजे सिताबर्डी फ्लाईओवर पर पति के साथ जा रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने निशाना बनाया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों में से एक ने महिला के गले से करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, गायत्री नगर निवासी कविता पवार अपने पति के साथ सिताबर्डी फ्लाईओवर से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और मौका पाकर चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिताबर्डी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(a), 331(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने नागरिकों से फ्लाईओवर और सुनसान रास्तों से गुजरते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।