-
--
Good Morning Nagpur
मेकदातु जल परियोजना के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे तमिलनाडु के किसानों को नागपुर पुलिस ने शहर की सीमा पर रोक दिया। किसान बसों से दिल्ली की ओर रवाना हुए थे, लेकिन नागपुर के प्रवेश मार्ग पर पुलिस ने उनके वाहनों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
पुलिस ने किसानों को बसों सहित वापस लौटने के निर्देश दिए। किसान जल अधिकारों की रक्षा और न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे थे। इस कार्रवाई के बाद किसानों ने प्रशासन के फैसले पर नाराजगी जताई।