Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

कमरा खाली कराने के विवाद में किरायेदार का खूनी हमला एक की मौत

Share News:
कमरा खाली कराने के विवाद में किरायेदार का खूनी हमला एक की मौत Good Morning Nagpur

नागपुर के अमर नगर इलाके में किराये का कमरा खाली कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नाराज किरायेदार ने मकान मालिक और उनके परिवार पर तलवार व चाकू से हमला कर दिया।

हमले में बीच-बचाव करने आए एक रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान मालिक धर्मपाल और उनकी पत्नी विनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MIDC पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।