Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

हुड़केश्वर पुलिस हिरासत से चोरी का आरोपी फरार बाथरूम ले जाते समय दिया चकमा

Share News:
हुड़केश्वर पुलिस हिरासत से चोरी का आरोपी फरार बाथरूम ले जाते समय दिया चकमा Good Morning Nagpur

नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाने की हिरासत से चोरी का एक आरोपी फरार हो गया। पुलिसकर्मी उसे बाथरूम ले जा रहे थे, इसी दौरान वह उन्हें चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस थाने में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना की गईं।

फरार आरोपी की पहचान इक्का उर्फ हर्ष महेंद्र रामटेके (25) के रूप में हुई है। वह तिरोड़ा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे तीन दिन पहले चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

बाथरूम जाने की अनुमति मांगी

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। उसने कमोड वाले बाथरूम का इस्तेमाल करने की बात कही, जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे दूसरे बाथरूम तक लेकर गए।

काफी समय तक आरोपी के वापस नहीं लौटने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की। जांच करने पर पता चला कि वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो चुका था।

आरोपी के खिलाफ 19 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी के खिलाफ नागपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और अन्य अपराधों से संबंधित करीब 19 मामले दर्ज हैं। उसके फरार होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

हुड़केश्वर पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। साथ ही हिरासत से फरार होने की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही की भी जांच की जा रही है।