-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के कपिलनगर क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती के घर में जबरन घुसकर उससे कथित रूप से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास किराना दुकान चलाती है। आरोप है कि मुख्य आरोपी आरिफ अली ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हुए, जिसके बाद आरोपी और उसका साथी वहां से फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत पर कपिलनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के साथी प्रमोद मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। स्थानीय नागरिकों ने महिलाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।