-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर:
कॉटन मार्केट क्षेत्र में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया स्कायवॉक अब आम नागरिकों के लिए शुरू होने जा रहा है। यह स्कायवॉक 3 जुलाई 2026 से जनता के उपयोग के लिए खोला जाएगा।
कॉटन मार्केट परिसर शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में बाजार आने वाले नागरिक, बुजुर्ग, विद्यार्थी और पैदल यात्री आवाजाही करते हैं। सड़क पार करते समय ट्रैफिक के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में स्कायवॉक शुरू होने से नागरिकों को सड़क पार करने में अधिक सुरक्षा और सुविधा मिलेगी।
स्कायवॉक में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग, लिफ्ट सुविधा और निगरानी व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ बाजार क्षेत्र में आवाजाही भी आसान होगी।
यह सुविधा नागपुर में सुरक्षित, स्मार्ट और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।