“Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
"With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
The Less Competent should not judge the More Competent.
“If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
“You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!
गोंदिया स्टेशन में चलाया गया नाका टिकट जांच अभियान
Share News:
Good Morning Nagpur
255 मामलों में 1 लाख 34 हजार 395 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
दपूमरे, नागपुर मंडल :- 18 अगस्त 2026
टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाने तथा यात्रियों को रेलवे नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोंदिया स्टेशन पर दिनांक 17 अगस्त 2026 को नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अरबिंद कुमार साव के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली 24 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान में 2 वाणिज्य निरीक्षक, 9 मुख्य टिकट निरीक्षक, 23 सहायक टिकट निरीक्षक एवं 2 एमटीएस स्टाफ सहित वाणिज्य विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 255 मामलों में 1,34,395/- का जुर्माना वसूला गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा के 133 मामलों से 97,945/-, अनियमित टिकट के 39 मामलों से 25,375/- तथा बिना बुक किए गए लगेज के 82 मामलों से 9,075/- शामिल हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने कहा कि टिकट जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने से रोकना तथा उन्हें रेलवे नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वैध टिकट लेकर यात्रा करना प्रत्येक यात्री की जिम्मेदारी है। रेल प्रशासन द्वारा ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे के नियमों का पालन करें तथा रेलवे की सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए हमेशा उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश करने से पूर्व आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें। रेल प्रशासन यात्रियों से रेलवे को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील करता है।