-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर में 484 मेडिकल सुविधाओं की जांच के दौरान अस्पतालों में फायर सेफ्टी और नियमों के पालन को लेकर कई गंभीर कमियां सामने आई हैं। कई अस्पतालों में वैध Fire NOC, सुरक्षित एग्जिट और जरूरी अग्निशमन सुविधाओं की कमी पाई गई।
जांच में 94 अस्पतालों के भवन उपयोग से जुड़े नियमों पर सवाल उठे, जबकि 121 अस्पतालों के पास आवश्यक Fire NOC नहीं मिला। 327 अस्पतालों में फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं पाया गया और 265 गैर-अनुपालन वाली सुविधाओं पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
अस्पतालों में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में प्रशासन की सख्त कार्रवाई और सभी जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।