-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर पुलिस ने पुलिसकर्मियों की फिटनेस और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत हर रविवार सुबह पुलिसकर्मियों के लिए रनिंग और एक्सरसाइज सेशन आयोजित किया जाएगा।
इस फिटनेस ड्राइव में 45 वर्ष से कम उम्र के पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जो पुलिसकर्मी इमरजेंसी ड्यूटी या विशेष सेवा में तैनात होंगे, उन्हें इस सेशन से छूट दी जा सकती है।
पुलिस विभाग का उद्देश्य पुलिस बल को शारीरिक रूप से अधिक मजबूत, अनुशासित और सक्रिय बनाना है। अधिकारियों के अनुसार स्वस्थ पुलिस बल ही कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाल सकता है और सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।