-
--
Good Morning Nagpur
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने जुलाई 2026 में यात्री परिवहन, माल ढुलाई, पार्सल लोडिंग और टिकट जांच के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। मंडल ने इस दौरान 1.51 मिलियन टन माल ढुलाई कर करीब ₹122.13 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।
यात्री परिवहन के मामले में जुलाई माह में करीब 2.08 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को ₹27.57 करोड़ की आय हुई। पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में यात्री आय में 14.40% की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, 1,515 टन पार्सल लोडिंग से लगभग ₹25.08 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेलवे ने गैर-किराया राजस्व के रूप में ₹88.39 लाख और कैटरिंग सेवाओं से करीब ₹9.78 लाख की आय दर्ज की। टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा सहित 22,917 मामले पकड़े गए, जिनसे करीब ₹1.47 करोड़ की वसूली की गई।
इसके अलावा रेलवे परिसर में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। धूम्रपान और गंदगी फैलाने के मामलों में यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। नागपुर मंडल का यह प्रदर्शन यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे की बढ़ती व्यावसायिक दक्षता को भी दर्शाता है।