“Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
"With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
The Less Competent should not judge the More Competent.
“If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
“You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!
देक्षिण पूर्व रेलवे मे जागरूकत अभियान ।
Share News:
Good Morning Nagpur
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “सतर्कता जागरूकता अभियान 2026” के अंतर्गत ‘साइबर सुरक्षा’ पर सेमिनार आयोजित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 09.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक, द.पू.म. रेलवे, नागपुर के सभागृह में ‘साइबर सुरक्षा’ (Cyber Security) विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार की मुख्य वक्ता सुश्री श्रद्धा ढोमणे, साइबर सेल, नागपुर पुलिस ने रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने वर्तमान डिजिटल परिवेश में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा डिजिटल संसाधनों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने पर विशेष जोर दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने फिशिंग ई-मेल, संदिग्ध लिंक एवं वेबसाइट, पासवर्ड सुरक्षा, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता, सोशल इंजीनियरिंग तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को अनजान स्रोतों से प्राप्त ई-मेल, संदेश अथवा लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया।
मुख्य वक्ता ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर घटना, संदिग्ध गतिविधि अथवा ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल उचित कार्रवाई करना तथा संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर सुरक्षा को केवल तकनीकी विषय न मानते हुए प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रेलकर्मियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति सजग बनाना, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं डिजिटल संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर द.पू.म. रेलवे, नागपुर मंडल के शाखाधिकारीगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सेमिनार के माध्यम से उपस्थित रेलकर्मियों को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सजग एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।