Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

नागद्वार यात्रा 2026 के लिए नागपुर से विशेष एसटी बस सेवा शुरू

Share News:
नागद्वार यात्रा 2026 के लिए नागपुर से विशेष एसटी बस सेवा शुरू Good Morning Nagpur

नागद्वार यात्रा 2026 में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल द्वारा नागपुर से नागद्वार एवं पचमढ़ी के बीच विशेष एसटी बस सेवा संचालित की जाएगी। यह सेवा 8 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

नागपुर से बसें शाम 4 बजे से रात 10:45 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर रवाना होंगी। यात्रियों के लिए प्रस्थान स्थान गणेशपेठ बस स्टैंड, घाट रोड, नागपुर निर्धारित किया गया है। वहीं, पचमढ़ी से नागपुर वापसी की बसें दोपहर 3:30 बजे से रात 10:15 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट में उपलब्ध रहेंगी।

यात्रा के लिए आरामदायक 55-सीटर बसों, अनुभवी चालकों तथा श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों से सामान्य एसटी दरों के अनुसार किराया लिया जाएगा। इस विशेष सेवा में रियायती पास अथवा अन्य छूट लागू नहीं होगी।

यात्रा से पहले श्रद्धालु संबंधित एसटी बस स्टैंड पर बसों के समय की पुष्टि अवश्य करें, क्योंकि आवश्यकता के अनुसार समय-सारणी में बदलाव हो सकता है।
8 से 18 अगस्त तक हर 30 मिनट में मिलेगी विशेष बस सेवा
नागद्वार श्रद्धालुओं के लिए अब यात्रा होगी अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक।