-
--
Good Morning Nagpur
नागपुर के राधे मंगलम चौक पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं, भारी यातायात और स्थानीय नागरिकों की मांग को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल लगाने का निर्णय लिया गया है। इस क्षेत्र में सड़क हादसों के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।
दिनभर वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण चौक पर यातायात अव्यवस्थित रहता है। नया ट्रैफिक सिग्नल लगने से वाहनों की आवाजाही नियंत्रित होगी और वाहन चालकों तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद है।