Daily Wisdom Drop
  • “Courage allows us to face challenges with confidence and transform obstacles into opportunities for growth.”
  • "With faith in God and confidence in yourself, nothing is impossible."
  • The Less Competent should not judge the More Competent.
  • “If you are patient in one moment of anger, You will escape a hundred days of sorrow.”
  • “You will face many defeats in life, but never let yourself be defeated.”
  • Keep doing your best every day & if no one is proud of you, be proud of YOURSELF!

नागपुर में सब्जियों के दाम बढ़े रसोई का बजट बिगड़ा

Share News:
नागपुर में सब्जियों के दाम बढ़े  रसोई का बजट बिगड़ा Good Morning Nagpur

नागपुर में पिछले कुछ हफ्तों से सब्जियों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्थानीय आवक कम होने और बाहरी क्षेत्रों से सब्जियां मंगाने पर बढ़ी परिवहन लागत के कारण बाजार में कई सब्जियों के दाम लगभग 15–20% तक बढ़ गए हैं।

फिलहाल धनिया करीब ₹140 प्रति किलो, मेथी और गवार फली ₹100 प्रति किलो, बीन्स ₹80, भिंडी ₹60, पालक ₹50 तथा फूलगोभी और हरी मिर्च लगभग ₹40 प्रति किलो तक बिक रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार, स्थानीय उत्पादन और सप्लाई में कमी के कारण शहर की मांग पूरी करने के लिए बाहरी क्षेत्रों पर निर्भरता बढ़ी है। इससे परिवहन खर्च का सीधा असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में स्थानीय सब्जियों की नई आवक शुरू होने के बाद कीमतों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बढ़ती महंगाई का असर सीधे आम परिवारों के रसोई बजट पर दिखाई दे रहा है।