Daily Wisdom Drop
  • “Take risks: if you win, you will be happy; if you lose, you will be wise.”

अमरावती विभाग मे ग्रामीण की स्कूल चल रही शहर में ।

Share News:
अमरावती विभाग मे ग्रामीण की स्कूल चल रही शहर में । Good Morning Nagpur

अमरावती विभाग मे ग्रामीण की स्कूल चल रही शहर में ।

एलीट स्कूल का मामला दबाने मे शिक्षा विभाग ।

अमरावती : एलिट फाल्कन इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, गनौरी की मान्यता रद्द करने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 दिसंबर 2022 को गट शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव (अवाल) भेजकर इस विद्यालय की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई थी।
प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि एलिट फाल्कन इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज (यू-डायस नंबर: 27 07 04 00 10 4) का क्रमांक रद्द कर “सरल” प्रणाली से विद्यालय का नाम हटाया जाए। इसके बावजूद, वर्ष 2026 तक यह स्कूल अमरावती महानगरपालिका क्षेत्र में संचालित होने की बात सामने आई है, जबकि इसकी अनुमति केवल ग्रामीण क्षेत्र (गनौरी) के लिए दी गई थी।
सूत्रों के अनुसार, मान्यता रद्द करने संबंधी पत्र राज्य के उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित किया गया था। इनमें प्रधान सचिव (मंत्रालय), आयुक्त (शिक्षण), शिक्षण संचालक, पुणे, शिक्षण उपसंचालक, अमरावती, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अमरावती, शिक्षण अधिकारी (प्राथमिक) जिला परिषद अमरावती तथा उपजिला शिक्षा अधिकारी, भातकुली शामिल हैं।
इसके बावजूद विद्यालय का संचालन जारी रहना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भी इस मामले को लेकर असंतोष देखा जा रहा है।  विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
ADVERTISEMENT