Daily Wisdom Drop
  • *“It’s better to be consistently good than occasionally great.”*
  • “Take risks: if you win, you will be happy; if you lose, you will be wise.”

बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफ़ा ।

Share News:
बंगाल के राज्यपाल का इस्तीफ़ा । Good Morning Nagpur
GMNews: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले वहां के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोक भवन के अधिकारी ने ये जानकारी दी है। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बोस करीब साढ़े तीन साल तक बंगाल के गवर्नर रहे। लोकभवन सूत्रों ने पीटीआई को बताया है कि उन्होंने दिल्ली में इस्तीफा दिया। बोस, जिन्हें 17 नवंबर, 2022 को बंगाल का गवर्नर बनाया गया था, ने PTI से कहा, "हाँ, मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैं साढ़े तीन साल से बंगाल का गवर्नर हूँ; मेरे लिए यह काफी है।" हालांकि, उन्होंने अपने अचानक इस्तीफ़े की वजह नहीं बताई और यह भी नहीं बताया कि क्या कोई पॉलिटिकल दबाव था जिसकी वजह से उन्होंने यह फ़ैसला लिया।
ADVERTISEMENT