*“It’s better to be consistently good than occasionally great.”*
“Take risks: if you win, you will be happy; if you lose, you will be wise.”
महारास में निर्विरोध पावर
Share News:
Good Morning Nagpur
GMNEWS:महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव होगा। बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति को छह और विपक्ष गठबंधन एमवीए (महाविकास आघाड़ी) को एक सीट मिलेगी। विपक्ष की तरफ से आखिरकार शरद पवार के नाम पर ही मुहर लगी। एमवीए के कैंडिडेट के तौर पर शरद पवार का नाम सामने आने के बाद बीजेपी ने सातवां कैंडिडेट का उतारने की अपनी रणनीति को पीछे खींच लिया। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के निर्वाचन के साथ शरद पवार एक और बार राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे। वह अगले साल फरवरी में सांसदीय जीवन के इसी के साथ 60 साल पूरे भी करेंगे
*महत्वपूर्ण बिंदु:
- महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों के विलय पर भी तस्वीर साफ हो गई है।
- शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटील ने कहा है कि विलय की बातचीत खत्म हो गई है।
- एनसीपी के दोनों धड़े अब एक साथ नहीं आएंगे।
- अजित पवार की 28 जनवरी को प्लेन हादसे में मौत के बाद पवार परिवार गम में डूब गया था।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की कमान सुनेत्रा पवार के हाथों में आ चुकी हैं तो वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कमान खुद शरद पवार के हाथों में हैं। उनकी बेटी सुप्रिया सुले इसकी कार्यकारी अध्यक्ष हैं