Daily Wisdom Drop
  • “Take risks: if you win, you will be happy; if you lose, you will be wise.”

पंजाब की गलियों मे हड़कम

Share News:
पंजाब की गलियों मे हड़कम Good Morning Nagpur

पंजाब: जज के घर में चोरी के आरोप में साथी जज पर गिरी गाज, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम ज़मानत

पटियाला: पंजाब के न्यायिक इतिहास में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कानून के संरक्षक पर ही चोरी जैसा गंभीर आरोप लगा है। पटियाला में तैनात सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बिक्रमदीप सिंह पर एक दिवंगत जज के सूने घर में अवैध रूप से घुसने और गहने चोरी करने का आरोप लगा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जज बिक्रमदीप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक दिवंगत न्यायिक अधिकारी के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। मामले ने तब तूल पकड़ा जब घर से कीमती आभूषण और अन्य सामान गायब पाए गए।
CCTV ने खोला राज
इस हाई-प्रोफाइल मामले में सबसे पुख्ता सबूत CCTV फुटेज बनकर सामने आया है। फुटेज में आरोपी जज को दिवंगत जज के आवास से संदिग्ध बैग और डिब्बे ले जाते हुए साफ देखा गया है। इसी वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस और प्रशासन ने जांच को आगे बढ़ाया है।
कोर्ट का कड़ा रुख
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायालय (Additional Sessions Court) ने आरोपी जज बिक्रमदीप सिंह की अग्रिम ज़मानत याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद अब आरोपी जज पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
न्यायिक हलकों में हड़कंप
एक सेवारत जज पर इस तरह के आपराधिक आरोप लगने से प्रदेश के न्यायिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि जिस पद पर बैठकर व्यक्ति दूसरों के अपराधों का न्याय करता है, उसी पद पर आसीन व्यक्ति ऐसी घटना में संलिप्त कैसे हो सकता है।
रिपोर्ट: पल्लवी श्रीवास्तव (साभार स)

 
ADVERTISEMENT